घर में नहा रही युवती की मोबाइल से बनाई वीडियो शिकायत करने गए पति-पत्नी को आरोपी के परिजनों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। थाना उसेहत के एक गांव में घर में नहा रही एक महिला का पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला की मोबाइल से वीडियो बना ली जिस पर पति पत्नी आरोपी के घर जब शिकायत करने गए तो आरोपी के परिजनों ने पति पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया l
थाना पुलिस में दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम निवासी महिला ने बताया कि वह 11:00 बजे के लगभग घर में नहा रही थी की तभी पड़ोसी रवि पुत्र जैसिंग निवासी ग्राम रिजोला घर में दीवार के सहारे घुस आया तथा मोबाइल से मेरी वीडियो बनाने लगा जिसका मैंने विरोध किया तो वह गाली गलौज करता हुआ भाग गया जब पति घर पर आए तो मामले की जानकारी देकर उन्हें अवगत कराया जिस पर हम दोनों लोग शिकायत करने के लिए उपरोक्त आरोपी रवि के घर गए तो उसके ही परिवार के रवि पुत्र जय सिंह मुखराम पुत्र हेमराज क्यूट पुत्र अभय जीत निवासी ग्राम रिजोला हम लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर गाली गलौज करते हुए मारपीट की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!