भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा 29 सितम्बर को नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से होंगे सम्मानित

मुकीम अहमद अंसारी

वीटूआर फिल्म्स प्रोडक्शन स्टूडियो द्वारा 29 सितम्बर शुक्रवार को

बदायूं। नगर के कृष्णा लॉन मे वेब सीरीज पांचालिका का प्रीमियर एवं अवार्ड समारोह
आयोजित किया जा रहा है।जिसमे वेब सीरीज पांचालिका का प्रीमियर आयोजित किया जायेगा तथा
उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शख्सियतों का सम्मान किया जायेगा।वीटूआर फिल्म्स प्रोडक्शन स्टूडियो के निदेशक विवान यदुवंशी ने बताया कि फिल्म्स प्रोडक्शन स्टूडियो द्वारा अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा महासभा के अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि ,भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को संस्कृति,साहित्य,राजनीति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्टूडियो द्वारा नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।उन्होंने बताया कि स्टूडियो द्वारा पं अमन मयंक शर्मा को यूथ आइकॉन नेशनल अवार्ड के लिए नामित किया गया है।उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा द्वारा संस्कृति,साहित्य,राजनीति एवं समाजसेवा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।उनके द्वारा आयोजित एवं संयोजित बदायूं गौरव महोत्सव ऐतहासिक रहे है।पं
अमन मयंक शर्मा का साहित्य ,संस्कृति,राजनीति एवं समाजसेवा मे योगदान अतुलनीय है।
उन्होंने अपने क्रियाकलापो से सिर्फ बदायूं जनपद ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश एवं भारत राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं
अमन मयंक शर्मा को नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किये जाने की खबर मिलते ही बदायूं गौरव क्लब संस्था के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया।मोहल्ला चौबे स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में बदायूं गौरव क्लब के सहसचिव गौरव पाठक ने अन्य पदाधिकारियों के साथ हर्ष जताते हुए बताया कि यह बदायूं जनपद के लिए गौरव की बात है कि बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को
नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से
सम्मानित किया जायेगा।बदायूं जनपद के युवाओं को ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर अशोक गुप्ता,अजीत शंखधार,रितेश उपाध्याय,सविता शर्मा,आशीष गुप्ता,
अशोक सक्सेना,हिलाल बदायूनी,अहमद अमज़दी,गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,रितेश उपाध्याय,हर्ष सारस्वत,हिमांशु गुप्ता सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!