विशालकाय जलीय जीव से दहशत में ग्रामीण

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। शारदा सहायक डबल नहर मे ग्राम तिलपुरा हबीबपुर के बीच विशालकाय जलीय जीव से लोग दहशत मे है ग्रामीणों की माने तो रात्रि मे यह विशालकाय जीव सड़क पर आ जाता है जिससे लोग डरे सहमे हुए हैं ।


बीते सप्ताह शारदा सहायक डबल नहर मे पानी बंदी होने के कारण नहर मे जगह जगह पानी इकट्ठा है तिलपुरा झाल के निकट नहर गहरी होने के कारण उसमे पानी भरा हुआ है नहर किनारे पशु चराने गये चरवाहे पानी मे विशालकाय जीव को देखकर भाग खड़े हुए ओर जीव को देखने वालो की भीड़ लग गयी। उक्त जीव को देखकर लोगो मे दहशत बनी हुई है ग्रामीणों की माने तो उक्त जीव जब से नहर बंद हुई है तब से वही पर है तथा रात्रि मे सड़क पर आ जाता है जिससे लोग सहमे हुए हैं । वन विभाग के एस डी ओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जीव मगरमच्छ है सूचना मिली है टीम भेजी जा रही हैं ।

Don`t copy text!