संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षी युवक की मौत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। बुधवार की देर शाम सफदरगंज स्थित कल्याणी नदी मे प्रतिमा विसर्जन करने आये 28 वर्षीय युवक का शव उसी की बाईक के नीचे दबा मिला। मृतक थाना व कस्बा जैदपुर के मोहल्ला मौलबी कटरा का निवासी है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
बताते चले कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदोंसरायँ मार्ग पर स्थित कल्याणी नदी पर बीते तीन दिनों से निरंतर प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा हैं । बुधवार की देर शाम थाना व कस्बा जैदपुर के मोहल्ला मौलबी कटरा की प्रतिमाए विसर्जित होने के लिए आयी थी। विसर्जन जुलुस मे रबि वर्मा पुत्र रामफेर भी अपनी बाईक से विसर्जन मे आया था। विसर्जन के बाद सभी लोग अपने अपने घर वापस चले गये लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण लोग एक दूसरे की खोज नही ले पाये गुरुवार की सुबह लोगो ने देखा कि नदी के किनारे खाई मे बाईक नंबर यूपी 41 एएच 4874 के नीचे एक युवक का शव पड़ा हुआ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जमातलासी ली तो मृतक की शीनख्त रवि वर्मा पुत्र राम फेर के रूप मे हुई पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है ।

( युवक ने लगायी फांसी 5 माह मे ही विधवा हुई विवाहिता)

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर मे बीती रात्रि एक युवक ने अपने भाई की दुकान मे जाकर फांसी लगा ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक की पांच माह पूर्व विवाह हुआ था।
बुधवार की देर शाम सैदनपुर निवासी मुकेश कुमार निगम पुत्र ज्वाला प्रसाद सैदनपुर चौराहे पर स्थित अपने भाई उमेश की दुकान की दुकान पर पहुंच कर उस समय रस्सी से फंदा लगा कर जान दे दी जब सभी लोग खाना खाने घर आये हुए थे। देर रात्रि खाना खाकर दुकान पहुंचे उमेश ने भाई को फांसी के फंदे से झूलता मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक का पांच माह पूर्व विवाह हुआ था।

Don`t copy text!