मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्रामीण क्षेत्र में भले ही स्वच्छता की अलख जगाई जा रही हो, रैलियों के आयोजन किये जा रहे हो लेकिन हकीकत में ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मियों को जिम्मेदारों ने ही अपनी सेवा में लगा रखा है। इससे गांव में सफाई तो दूर की बात झाड़ू तक नहीं लग पा रही है यह नजारा प्रदेश की मार्डन ग्राम पंचायत चंदवारा का है जहां की यह हालात है तो अन्य ग्राम पंचायतो का क्या हाल होगा यह तो भगवान ही जाने।
बताते चले कि आदर्श ग्राम पंचायत के रूप मे प्रदेश मे जानी जाने वाली ग्राम पंचायत चंदवारा वर्तमान समय मे गंदगी के मुहाने पर है कहने को तो ग्राम पंचायत मे दो सफाईकर्मियों की तैनाती है लेकिन बीते दो महीनो से सफाईकर्मियों के दर्शन गाँव मे नही हुए है। जानकारी करने पर पता चला कि एक सफाईकर्मी संचारी रोग कार्यक्रम मे लगा हुआ है तथा दूसरा निर्वाचन कार्यालय मे लगा हुआ है नतीजा यह है कि आदर्श ग्राम पंचायत की नालियाँ जहां बजबजा रही है वही गलियाँ गंदगी से पटी हुई है। गांव मे जगह जगह रखे कूड़ेदान गंदगी से पटे हुए है। वर्तमान समय मे गंदगी के चलते पूरे गाँव मे मच्छरों का तांडव मचा हुआ है तथा संक्रामक रोग तेजी से पैर फैला रहे है गाँव मे बुखार से पीड़ित लोगो मे दिन पर दिन प्रकोप बढ़ता जा रहा है ।
गुरुवार को ब्लाक से गयी सफाईकर्मियों की टीम को देख ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ गया ओर सफाईकर्मियों को बैरग वापस कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू जयसवाल ने बताया कि गाव मे स्कूल के आलावा पंचायत भवन है इसके आलावा पूरे गांव मे गंदगी की भरमार है। कई बार एडीओ पंचायत एव पंचायत सचिव से कहने के बाद भी सफाईकर्मियों को नही भेजा गया।
वही सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने बताया कि वर्तमान समय मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है पूरे ब्लाक के सफाईकर्मियों का चार्ट बनाकर टीम के जरिये सफाई कार्य कराया जा रहा है। आज चंदवारा गाँव मे सफाई का दिन था लेकिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सफाई कार्य नही होने दिया।
Related Posts

