मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली के सभागार में आयोजित ब्लाक दिवस की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ने किया। जिनके समक्ष कस्बा मसौली की महिला मोहसिन पत्नी मुन्ना ने आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसकी जांच के लिए पंचायत सचिव संजीव कुमार को दिया। जिसमें संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता का नाम सूची में है।
इस मौके पर एडीओ पंचायत जानकी राम,जेई एम आई, अरुण कुमार व्यास, स्थापन बाबू अनिल कुमार दुबे, प्रदीप बाजपेई,पंचायत सचिव उत्तम कुमार वर्मा, संजीव कुमार, सौम्या सिंह, सियाराम, जैसी राम, बीना मौर्या, सियाराम, आकिब जमाल, प्रताप नारायण, कमलेश यादव सहित लोग मौजूद थे।
Related Posts

