9वें अंतराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। नगर में 19 नवंबर को के.बी.हिंदी सेवा न्यास(पंजी.) द्वारा 9वाँ अंतराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन आर के इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होगा। न्यास के अध्यक्ष डॉ.सतीश चंद्र शर्मा ‘सुधांशु’ ने बताया कि इस समारोह में नेपाल,अमेरिका सहित देश के 15 प्रांतों से साहित्यकार पधार रहे हैं। 53 साहित्यकारों को धनराशि सहित 162 साहित्यकारों का सम्मान,विचार गोष्ठी एवं पुस्तक लोकार्पण किया जाएगा। यह समारोह वर्ष 2015 से अनवरत आयोजित किया जा रहा है। अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा “सुधांशु” ने बताया न्यास की ओर से सभी साहित्य प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!