जैदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। 350 ग्राम मार्फीन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे जैदपुर पुलिस ने सफदरगंज मोड़ से तीन तस्करो को गिरफ्तार कर उनके पास से 350 ग्राम मार्फीन बरामद की है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाये जा अभियान कद क्रम मे चेकिंग के दौरान जैदपुर पुलिस ने सफदरगंज मोड़ से संतोष कुमार पुत्र जगदेव प्रसाद, अर्जुन यादव पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम बिकौली थाना सफदरगंज व थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला कटरा निवासी हसनैन पुत्र कलीम खान उर्फ़ मुन्नान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 350 ग्राम मार्फिन बरामद की। जिनके विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

