बदायूं । उसहैत थाना क्षेत्र के गांव दियोरिया असगुना में निर्माणाधीन मकान का बीम भर-भरा कर गिर गया। इसमें दबकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उसहैत के गांव दियोरिया असगुना निवासी श्याम वीर अपना मकान बना रहे हैं। आज सुबह 9 बजे जब मिस्री नवनिर्मित बीम पर चिनाई कर रहे थे उसी समय बीम भरभराकर गिर गया । इसमें दबकर श्याम वीर का 18 बर्षीय बेटा योगदास दब गया । पड़ोसियों की मदद से उसे निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। योगदास की मौत से परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम को भेजा है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

