खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नगर के पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नगर के पन्नालाल नगरपालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर कराया गया।
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव ने खिलाड़ी बच्चों से परिचय कर किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को स्वस्थ्य रहने के लिए आवश्यक हैं। शिक्षा में खेलों का बहुत महत्व है। खेलों के समापन पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर चयनित मेधावी बच्चों को जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना है। बीईओ ने बच्चों को बधाई देते हुए शिक्षकों को भी बधाई दी।
ब्लॉक सहसवान की 12 न्याय पंचायतों के लगभग 130 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें खंदक, मोहम्मदपुर उदा, औरंगाबाद, भुजपुरा न्याय पंचायतों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उच्च प्राथमिक स्तर बालक और बालिका वर्ग लंबी कूद में रसूलपुर बेला, खंदक और रियोनाई का दबदबा रहा। कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में भमोरी और खो खो में नरसेना की बालिकाओ की टीम विजयी रही। इसके अतिरिक्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर 50, 100, 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो खो प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। इस मौके पर एआरपी खालिद कुरैशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के रामप्रताप यादव, परवेज अनवर, राजेंद्र गुलाटी, अर्चना, आमोद सक्सेना, दीपा रावल, पन्नालाल, उदयवीर सिंह, खेल पीटीआई मधुकर मिश्रा और लकी जेम्स ने खेलों के परिणाम की घोषणा की।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!