खुले मे रखे ट्रांसफार्मर से चिपक कर गौवंश की मौत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक बेज़ुबान गाय की खुले मे रखे ट्रांसफार्मर से चिपक कर मौत हो गयी। पीड़ित ने घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी है।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरथरा मजरे त्रिलोकपुर निवासी रामनाथ पुत्र प्रसादी के हाते के निकट मे खुले मे 63 केवीए ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। रविवार की सुबह हरी घास के लालच में ट्रांसफार्मर के समीप पहुंचकर चरने लगी और उससे चिपक गई। गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने कई बार खुले ट्रांसफार्मर की बैरकटिंग कराने की मांग की परन्तु विभाग ने हमेशा ग्रामीणों की मांग को अनसुना कर दिया। विभाग की लापरवाही के चलते रविवार को रामनाथ की कीमती दुधारू गाय की मौत हो गयी। उल्लेखनीय हो कि विभाग की लापरवाही के कारण कस्बा त्रिलोकपुर सहित कई स्थानों पर बिजली के तार जमीन को छु रहे है बानगी के तौर पर कस्बे के अंदर हनुमान मंदिर के निकट लटक रहे बिजली के तार किसी दिन बड़ी दुर्घटना के सबब बन सकते है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियो से बिजली के तारों को सही कराने की मांग की है ।

Don`t copy text!