40वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह संपन्न।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं।

समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक बरेली मंडल विनय कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से नन्हे मुन्ने बच्चों में बौद्धिक v शारीरिक विकास होता है।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक बालिका वर्ग में दौड़,लंबी कूद,कबड्डी,खो खो, पीटी, योगा कुश्ती सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिले में शामिल सभी 16विकास क्षेत्रों में कादरचौक ने ओवर आल चैंपियनशिप हासिल की वहीं उपविजेता टीम उझानी रही।विजेताओं को मेडल,शील्ड,प्रदान करते हुए पुरस्कृत किया गया।
आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ी बच्चों को शुभकामनाएं दी।इस आयोजन में जनपद के सभी शैक्षिक संगठनों, ए आर पी,खेल शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव ने खेलों को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने का काम किया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!