सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों द्वारा वाहनों चेकिंग की गई।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। जनपद में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा वर्ष 2023 के अंतर्गत परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों द्वारा मालयानों में ओवरलोडिंग करने वालो वाहनों के चालान/बंद की कार्यवाही की गई तथा गलत नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, सड़क किनारे खड़े अवैध वाहन रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप की चेकिंग की गई। राम वचन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि में हेड लाइट के हाई बीम/लो बीम के प्रयोग, रिफ्लेक्टर लगाकर वाहन संचालित करना एवम लेन ड्राइविंग के बारे में चालकों को जागरूक किया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!