गांव में लगा गंदगी का अंबार,बजबजा रही नालियां

शमीम अंसारी बाराबंकी

बनीकोडर बाराबंकी।जिले के गांवों में इस समय गंदगी का अंबार लगा हुआ है।यह आलम तब है जब जिले में पर्याप्त सफाईकर्मी है।लेकिन कई गांवों में सफाईकर्मी आते ही नहीं तो कहीं क्षेत्र बड़ा होने की वजह से सफाई नहीं हो पाती।गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने के आसार है।सरकार द्वारा हर ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी नियुक्त किए गए हैं।इनके भरोसे ही गांवों की सफाई व्यवस्था है।इसके बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण गांवों में सफाई व्यवस्था चरमराई दिख रही है।कई गांवों में नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर नाबदान का पानी बहता रहता है। इसके अलावा नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बहता रहता है। इन दिनों गलियों व नालियों में जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिले में डेंगू भी पांव पसार रहा है।वहीं ग्रामीणों में गंदगी के कारण अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।जिले के बनी कोडर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कुंवरपुर के टांडा में ग्रामीणों के घरों का गंदा पानी मंदिर के मुख्य मार्ग पर बजबजा रहा है।जिससे बदबू के अलावा फिसलन से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैै।ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो सका है।जहां सफाईकर्मियों की मनमानी से जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है।वही ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मंदिर के मुख्य मार्ग पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है।नालियां भी बजबजा रही हैं।

Don`t copy text!