मसौली बाराबंकी । वन विभाग के अधिकारियों द्वारा वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत ग्रामीण अंचल मे संचालित कई आरामशीनों का निरीक्षण किया गया ।
वन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रभागीय वन अधिकारी आकाश दीप बधावन के नेतृत्व मे वन विभाग की टीम ने रसौली , मसौली तथा देवां मे संचालित आरामशीनों की पड़ताल की । रसौली स्थित मो• शमीम की आरामशीन पर अनियमितता पाये जाने पर आरामशीन संचालक के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की गई है ।
Related Posts

