कम्बल वितरण कार्यक्रम मे सामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की याद मे सोमवार को मसौली चौराहा स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम मे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने क्षेत्र के 5 सैकड़ा से अधिक गरीब लोगों को ठंड से बचने के लिए कम्बल का वितरण किया।

मसौली चौराहा स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर सोमवार को कम्बल वितरण करते हुए पूर्वमंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि गरीबो की मदद इबादत से कम नही होती उनके हालातो को समझने वालो पर ईश्वर खुश होता है। ठंड में समाज के गरीब वंचित असहाय बेसहारा लोगो का ख्याल रखना उनके काम आना फर्ज बनता है । श्री गोप ने आयोजक शकील सिद्दीकी के इस पुनीत कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि गरीबो की दुआएं लेने वाले हमेशा कामयाब रहते है।


पूर्वमंत्री श्री गोप ने नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि तरक्की वही व्यक्ति करता है जिसका मन बड़ा होता है शकील सिद्दीकी ने अपने पिता की याद में जो गरीबो की मदद करने का काम किया है उन्हें दुआये मिल रही होगी। श्री गोप ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गरीबो की दुआ व बदुवा भी मिलती है वर्तमान सरकार में देश प्रदेश का किसान, नवजवान सभी परेशान है। पूर्व मंत्री ने आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा को जिताने की अपील की।

पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि गरीब एव असहाय की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है । पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने शकील सिद्दीकी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा सुविधा सम्पन लोगो को इसी प्रकार गरीबो की मदद करते रहना चाहिए उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता।
जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने लोगो को अशस्वत करते हुए कहा कि हम लोग सभी परिस्थियों में आपके सुख दुख में साथ है और यथा सम्भव हर मदद करते रहेंगे।

कम्बल वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बड़ागाँव, मसौली, भयारा, छुलहा बन्नी, सदरुद्दीनपुर, अमदहा, मेढ़िया, डेडवा, नेवला, करसंडा, हेतमपुर, मुंजापुर, कुड़वा, किन्हौली, फतेहपुरवा, दहेजिया गाँवो के 500 व्यक्तियों को कम्बल दिये गये। ठंड में जरूरत मन्दो को जब कम्बल मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन रावत के संचालन में पूर्वमंत्री ने पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा नववर्ष की बधाई दी।
इस मौक़े पर पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, हफ़ीज राइन, छोटेलाल वर्मा, हिमांशु , लल्ला, दीपक सिंह, दिनेश यादव, अजय वर्मा, प्रधान मित्तल कुमार, विजय वर्मा, नूर मोहम्मद, युवा सपा नेता तुफैल सिद्दीकी, रयान सिद्दीकी, छंगा प्रधान, डा मायाराम यादव, ताजिर राइन , कृपा शंकर सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!