डीजल चोरी से परेशान वाहन चालक

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। नेशनल हाइवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले चोरो का गिरोह सक्रिय है उन्हे पुलिस प्रशासन का कोई ख़ौफ़ नही है। बीती रात्रि लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम रसौली के निकट अवध स्टार रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट पर खड़े ट्रक से 3 सौ लीटर सहित ट्रक ड्राइवर की जेब काटकर दस हजार की नगदी लेकर फरार हो गये। पीड़ित ट्रक चालक ने थाना सफदर गंज मे चोरी की तहरीर दी है।


सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली स्थित अवध स्टार रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट पर बीती रात्रि ट्रक ड्राइवर अवसरुद्दीन खान पुत्र जैनुल खान निवासी पलंगसुंदरी थाना अमगुरी जिला शिलांग असम ट्रक नम्बर पीबी 65 एडी 2759 को लेकर गोरखपुर से माल लेकर आया था ट्रक चालक घना कोहरा एव बरसात होने के कारण ट्रांसपोर्ट के सामने हाइवे के किनारे गाडी खड़ी कर सो गया। रात्रि मे अज्ञात डीजल चोरो ने ट्रक से करीब 3 सौ लीटर डीजल निकाल लिया तथा गाडी के अंदर सो रहे चालक की जेब काटकर 10 हजार की नगदी गायब कर दी। सुबह जगे ट्रक चालक ने देखा कि जेब मे रखी नगदी सहित गाडी से डीजल गायब है पीड़ित चालक ने थाना सफदरगंज मे चोरी की तहरीर दी है।
( वर्षो से सक्रिय है डीजल चोरो का गैंग )
बिहार, बंगाल सहित दूसरे प्रदेशो को जोड़ने वाले लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर लम्बी दूरी का सफर करने वाले बड़े मालवाहक वाहनों का आवगमन हमेशा बना रहता है डीजल चोरी करने वाले सक्रिय चोर मध्य रात्रि होते ही सक्रिय हो जाते है जो चार पहिया वाहनों मे करपा एव मशीन रखते है थके वाहन चालक होटलों ढाबो के सामने जैसे ही वाहन खड़ा कर हटते है वैसे ही टंकिया खाली हो जाती है। गत 16 अक्टूबर को प्रतापगंज के निकट हाइवे के किनारे कंटेनर खड़ी कर शौच के लिए चालक के कंटेनर से करीब 250 लीटर डीजल चोरी कर लिया था। इसी तरह 12 मई 2022 को प्रतापगंज यादव होटल पर खाना खाने के लिए गया तभी सक्रिय डीजल चोर कंटेनर की टंकी मे भरा 5 सौ लीटर डीजल गायब कर दिया था इसके आलावा 8 मई 2022 को प्यारेपुर सरैया पर स्थित खड़े कंटेनर से 250 लीटर डीजल चोरी हो गया था। पुलिस हर बार पीड़ित की तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लेती है लेकिन डीजल चोर पकड़े न जाने पर चोरो को हौसले बुलंद है।
( तहरीर मिली है मामले की जाँच की जायेगी. )
प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि डीजल चोरी की तहरीर मिली है हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच की जा रही हैं ।

Don`t copy text!