बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव में कोषाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी वर्ष 2024 के चुनाव के लिए कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सरफराज अली उर्फ नवेद पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए सुशील कुमार सैनी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सोमवीर सिंह यादव को निर्विरोध निर्वाचित चुन लिए गए।जबकि अध्यक्ष पद के लिए अतर सिंह तथा मुजफ्फर सईद तथा सहसचिव पद के लिए मजाहिर अली सुदीप कुमार सक्सेना के मध्य का मुकाबला होगा वही महासचिव पद के लिए श्याम बाबू सक्सेना नरोत्तम सिंह,राजपाल सिंह, बादाम सिंह, के मध्य मुकाबला होगा जबकि नामांकन पत्र 8 जनवरी दिन सोमवार तक वापस हो सकते हैंl
बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव एल्डर कमेटी अध्यक्ष अनेक पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के लिए पुस्तकालय अध्यक्ष सुशील कुमार सैनी कोषाध्यक्ष सोमवीर सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सरफराज अली उर्फ नवेद द्वारा पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित चुन लिया गया जबकि अध्यक्ष पद पर दो शह सचिव पद पर दो तथा महासचिव पद पर चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया हैl
एल्डर कमेटी अध्यक्ष ने बताया 6 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए नामांकन पत्रों की वापसी सोमवार 8 जनवरी को प्रातः 11 बजे से अपरांह 3:00 बजे तक की जा सकती है। 10 जनवरी को मतदान होगा तथा 12 जनवरी को निर्वाचित पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई जाएगीl
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

