बदायूं।कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या में 27 वर्षीय युवक नेमचंद ने शुक्रवार रात अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे, तब उन्होंने युवक का शव फंदे से लटका देखा। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजनों के मुताबिक युवक का अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। शुक्रवार शाम को पत्नी से विवाद हुआ था। रात में परिवार के सभी लोग सो गए।तभी उसने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

