प्रथम एजुकेशनल फाउंडेशन के तत्वाधान मे डा0 भीम राव अम्बेडकर पार्क में लर्निंग कैम्प का आयोजन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। प्रथम एजुकेशनल फाउंडेशन के तत्वाधान मे रविवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव के डा0 भीम राव अम्बेडकर पार्क में लर्निंग कैम्प का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने फीता काट कर किया तथा अभिभावकों से रूबरू होते हुए कहा कि शिक्षा ही मानव विकास की कुंजी है। विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना जरूरी है। जो विद्यार्थी के विकास को प्रभावित करता है प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करें एवं नए आयाम छुएं। छात्र छात्राओं को इनाम वितरित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि विद्यार्थी एक लक्ष्य को लेकर मेहनत करें एवं सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य तक पहुंच देश के विकास में भागीदार बनें। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालक-बालिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
प्रथम एजुकेशनल के जिला समन्वयक एस आर जी अरुण पाण्डेय ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर ही उन्हें सफल बनाया जा सकता है। प्रत्येक अभिभावक का दायित्व होता है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। उन्होंने सहयोगियों द्वारा बच्चों को आगे भी शिक्षण कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया तथा सभी लोगो को पढ़ाई लिखाई संबंधित सपथ ग्रहण कराई गई ।
इस मौक़े पर जिला समन्वयक रोहित कुमार, गौरव कुमार ब्लाक समन्वयक सुखपाल लेखपाल अजय कुमार, मुन्ना राइन, मायाराम् यादव, राम अंचल त्यागी, अजेंश कुमार, अंगद गौतम, सतीश कुमार सहित अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।

Don`t copy text!