भाजपा नेता गजेन्द्र ने किया कृष्ण कुमार द्विवेदी का स्वागत

मुकीम अहमद अंसारी

हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत सब्जी मंड़ी वार्ड निवासी तेज तर्रार युवा पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी को हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से उनके स्वागत का सिलसिला बदस्तूर जारी हैैं। सोमवार को श्री द्विवेदी अपने गृह क्षेत्र स्थित अवसानेश्वर महादेवा पहुंचे तो उनके शुभ चिंतको ने उन्हे वहां भी घेर लिया और माला फूल पहना कर गगन भेदी नारे लगाते हुए उनके उज्वल भविष्य की कमाना की। इसी कड़ी में भाजपा युवा नेता गजेन्द्र तिवारी अवसानेश्वर मंदिर पहुंच गए और श्री द्विवेदी को माला-फूल पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता गजेन्द्र तिवारी ने कहा कि बडे़ भैया को आज पत्रकार एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है यह हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है। अपनी दमदार लेखनी से अपने गृह जनपद ही नही बल्कि प्रदेश स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ दिया है। बाबा भोलेनाथ से मेरी कामना है कि बड़े भैया श्री द्विवेदी को प्रदेश नही देश स्तर की कुर्सी पर विराजमान करे, यह हामरे लिए ही नही अपितु हैदरगढ़ क्षेत्र के लिए बड़े हर्ष की बात होगी है। आए हुए सभी शुभचिंतकों को श्री द्विवेदी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब का प्यार और आर्शिवाद हमे अग्रिम पथ की ओर जरूर अग्रसारित करेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से सोनू अवस्थी, मुन्ना पाण्डेय, भानु मिश्रा, अमन शर्मा, आशीष तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!