दातागंज कोतवाली क्षेत्र के जंगल में बनाए जा रहे थे हथियार,पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा,
मुकीम अहमद अंसारी
दो रायफल, दो पौनिया, चार तमंचे व कई अधबने औजार भी बरामद
बदायूं।दातागंज कोतवाली क्षेत्र के रुदेली के जंगल में मंगलवार तड़के असलहा बनाते तीन आरोपी पकड़े गए। उनके अलावा असलहा खरीदने दिल्ली से आए दो लोग भी पकड़े गए।मौके से पुलिस और एसओजी टीम ने कई असलहे और असलहा बनाने का सामान बरामद किया है। यहां से असलहा बनाकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई किए जा रहे थे।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मंगलवार तड़के दातागंज के अपराध निरीक्षक राजीव कुमार और एसओजी प्रभारी नीरज कुमार, एसआई धर्वेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रुदेली के जंगल में कुछ हलचल है। कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं। इस पर दोनों टीमों ने रुदेली के जंगल में जाकर घेराबंदी कर दी। वहां बाग में कुछ लोग अवैध असलहे बनाने में लगे थे।
पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से पांच लोगों को दबोच लिया।उनके पास से दो रायफल, दो पौनिया, चार तमंचे और कई अधबने औजार समेत असलहे बनाने का सामान बरामद हुआ। कोतवाली ले जाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। उन्होंने अपने नाम उसहैत के भंद्रा निवासी रिफाकत, बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा निवासी संजीव कुमार, अलीगंज क्षेत्र के गांव बरा सिरसा निवासी रामऔतार, दिल्ली के थाना उस्मानपुर के मोहल्ला करतार नगर निवासी शिवम दीक्षित और आदिल खान बताए।
रिफाकत ने बताया कि वह बरेली के दोनों लोगों के साथ असलहे बनाने का काम करता है। वह असलहे बनाकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता है। दिल्ली के शिवम दीक्षित और आदिल खान असलहे खरीदने ही आए थे। इसी दौरान पांचों लोग पकड़े गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

