अमृत महोत्सव योजना में ग्राम में पाइपलाइन बिछाने आया मजदूर नाबालिक लड़की को लेकर हुआ फरार आरोपी मजदूर के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। थाना मुजरिया के ग्राम भुजपुरा टप्पा जामनी में अमृत महोत्सव योजना के अंतर्गत ग्राम में चल रहे पेयजल पाइपलाइन डाल रहा मजदूर ग्राम की ही एक नाबालिक युवती को अपने जाल में फंसा कर भगा ले गया युवती के भाई ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में 22 दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई परंतु आरोपी की जानकारी होने पर युवती के भाई ने आरोपी को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l
जानकारी के मुताबिक ग्राम भुजपुरा टप्पा जामनी में भारत सरकार की अमृत योजना महोत्सव के अंतर्गत ग्राम में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल की पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था जिसमें एक मजदूर संजय पुत्र सियाराम ग्राम रसूलपुर सकरन बकेया जनपद सीतापुर का ग्राम की ही एक नाबालिक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते उपरोक्त मजदूर संजय 21 दिसंबर को भगा ले गया युवती के परिजनों ने इधर-उधर युवती को तलाश किया परंतु जब नहीं मिली तो थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध 21 दिसंबर को गुमशुदी की सूचना दर्ज कर दी परिजनों ने पक्की एवं साक्ष्य रूप में जानकारी मिलने पर ग्राम में पाइप लाइन बिछाने वाले मजदूर संजय पुत्र सियाराम को आरोपी बनाते हुए नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भाग कर ले जाने की धारा 366 में अपराध पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

