पति गया था खेत की सिंचाई करने शराबी ने घुसकर पत्नी से की छेड़छाड़ गाली गलौज जान से मार देने की दी धमकी
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना मूसाझाग एक गांव में रात के समय फसल की सिंचाई करने के वास्ते खेत पर गए पति की गैर मौजूदगी में शराब पीकर घर में घुसे एक नशेड़ी ने पत्नी के साथ की छेड़छाड़ गाली गलौज मारपीट तथा परिजनों के आने पर भागते समय जान से मार देने की दी धमकी पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध नामज द रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसका पति रात के समय खेत में खड़ी फसल की सिंचाई के वास्ते गया हुआ था जहां मौका पाकर ग्राम प्रहलादपुर निवासी अमरपाल कश्यप पुत्र दयाराम कश्यप नशे के हालात में घर में घुस घुसकर गाली गलौज एवं मारपीट करने लगा तथा मेरे साथ मेरे शरीर के नाजुक अंगों को छेड़छाड़ करने लगा मेरी आवाज सुनकर परिजन तथा काफी लोग रात में ही घर पर पहुंच गए तो आरोपी अमरपाल कश्यप मुझे जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी अमरपाल कश्यप के विरुद्ध धारा 452 354 504 506 में अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

