एस डीओ व जेई के आदेश से उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। नगर पंचायत जैदपुर सहित आस पास क्षेत्र में एस डीओ व जेई के आदेशानुसार विद्युत मीटर से बिल निकालने हेतु रिडर के साथ हर इलाके में दो कर्मचारी को लगाने से तत्काल विभिन्न प्रकार की समस्यायों से छुटकारा मिलने से उपभोक्ताओं को एक बड़ी सोहलियत मिल रही है। जिसकी चर्चा कस्बे के तमाम वार्डो सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी हो रही है।
ज्ञात होकि विद्युत विभाग जैदपुर के सुपर वाइजर वकार मेंहदी की देख रेख में अब हर महीने मीटर रिडिंग करने वालों के साथ दो कर्मचारियों को भी साथ भेजा जाता है। जिसमें मीटर को घर से बाहर करनें के साथ बिल में हुई खराबी व अंय तमाम दिक्कतों को तत्काल दुरूस्त किया जा रहा है। सनिवार को सूबह से ही मीटर रिडिंग करने वाले फिरोज रिजवी के साथ मो0 वसी,व सुरेन्द्र कस्बे के छोटा इमामबाड़ा अहिरान,नानपजान बर्हम्नान के भारी संख्या बिल निकालकर तमाम लोगों के बिल को भी दुरुस्त करते नजर आये। वहीं संविधा कर्मचारी सुरेन्द्र ने बताया कि घरेलू कनेक्शन से दुकानों में बिजली का प्रयोग करने वाले तमाम उपभोक्ताओं का कामर्शियल कनेक्शन भी कराया गया है। लगातार टयूटी पर काबिज रहने वाले एसडीओ प्रहलाद सिंह जेई शमसुल लका अंसारी ने बताया कि आदेशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों सहित कस्बे में कैम्प लगाकर आज भी बकाया वसूली का कार्य किया जा रहा है।

Don`t copy text!