सहसवान में सर्द हवाओं ने किया हाल बेहाल,आज का सबसे ठंडा दिन।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान । शनिवार का दिन सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा। आज धूप के भी दर्शन नहीं हुए। मौसम बैज्ञानिकों का कहना है दो तीन दिन तक यही हाल रहने का अनुमान है। सर्द हवाओं के चलने से हाल बेहाल है। जनवरी शुरू होते ही ठंड रोजाना अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त करती जा रही है। एक दो दिन धूप निकलने से ठंड में राहत नजर आई। मगर सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही। कल धूप निकलने पर दिन में थोड़ी राहत मिली मगर शाम होते होते हवाऐं चलने से गलन बढ गई। हाथ व पैरों की उंगलियां सुन्न हो गई। आज सुबह कोहरे ने भी उग्र रूप धारण कर लिया। दो मीटर आगे का भी नहीं दिखाई देता। मौसम बैज्ञानिकों का कहना है कि अभी आठ दस दिन सर्दी अपना असर ओर दिखाऐगी। फिर धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। बाजार में गर्म कपड़े खरीदने वालों की डिमांड बढ गई है । रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर गर्म कपड़े खरीदने वालों की भीड़ देखी गई।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!