नाली का पानी गिरने से झललाए लोगों ने घर में घुसकर दंपति के साथ की मारपीट पति गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी

पीड़ित महिला ने पड़ोसी एक महिला सहित चार लोगो के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

सहसवान। नगर की मोहल्ला जहांगीराबाद में घर की धुलाई करते समय नाली का पानी पड़ोसी के ऊपर गिर जाने से झललाए युवक ने परिवार के साथ महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए महिला तथा उसके पति को लात घुसो से जमकर पीटा जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया पीड़ित महिला ने एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में ज्योति पत्नी शेर सिंह ने बताया कि वह घर में धुलाई कर रही थी की धुलाई का पानी नाली के सहारे सड़क पर आ गया जहां मेरे घर कपड़ों से अशोक पुत्र भरे लकड़ी की चिराई कर रहा था उसके ऊपर नाली का पानी गिर जाने से आक्रोश में आ गया तथा गाली गलौज करता हुआ अपने भाई लेखराज सुनहरी पत्नी सीमा के साथ जबरन घर में घुस गया तथा मारपीट की जिसमें मेरा पति शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल शेर सिंह को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा गया है पीड़ित ज्योति के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने महिला सहित तीन चार लोगों के विरुद्ध धारा 452 323 504 506 में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है मामला 1 जनवरी का है

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!