मसौली बाराबंकी। हाथ में रामध्वज, जुबान पर जय श्रीराम का जयकारा, आस्था व भक्तिभाव से लबरेज राम का गुणगान करते हुए राजस्थान से दौड़ लगाकर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या मे होने वाले भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे भाग लेने जा रहे रामभक्त रामसिंह राठौर एव उनके साथी पवन कुमार का चिलौकी ग्राम प्रधान एव उनके साथियो ने जोरदार स्वागत किया।
राजस्थान के कुचामन से 15 दिसंबर को अयोध्या धाम पहुंचने का संकल्प लेकर निकले रामभक्त रामसिंह राठौर का रविवार की शाम को सफदरगंज चौराहे पर पहुंचने पर ग्राम प्रधान चिलौकी सोमनाथ राजपूत ने अंग वस्त्र, फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम के लिए ग्राम प्रधान के आवास पर रुके रामभक्त रामसिंह राठौर ने बताया कि 30 दिन की यात्रा पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान उन्होंने रास्ते के विभिन्न अनुभव भी साझा किये लगातार दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचने की ललक लिए रामभक्त के पैरों मे छाले पड़ गए हैं लेकिन उनके ऊपर छालों का दर्द अयोध्या धाम पहुंचने के उत्साह के आगे बिल्कुल फीका था। वह कहते हैं आंखों में सिर्फ एक ही सपना है कि कितनी जल्दी प्रभु श्री राम के दर्शन हों। वह जय श्री राम के उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे है और इस
ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने की चाहत बनी हुई है। जो दौड़ लगाकर राजस्थान से अयोध्या की दूरी को पैदल ही नाप रहे हैं।

