राष्ट्रीय लोक तंत्र दल पार्टी का स्थापना दिवस व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिवस मनाया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। जिला अध्यक्ष रिंकू के निर्देशन में राष्टीय लोक तन्त्र दल पार्टी का स्थापना दिवस व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिवस मनाया गया राष्टीय अध्यक्ष बी एन चौटाला ने सभी सम्मानित भाई व बहनों को धन्यवाद किया और बताया कि देश की महिला सुरक्षा के लिए स्पेशल मंत्रालय का गठन को लेकर बात की और बताया कि प्रत्येक ग्रामों में सरकार द्वारा किसान ट्रेनिंग सेंटर का होना जरूरी है ताकि सभी किसान भाइयों को कृषि की पूर्ण जानकारी हो जिससे किसान भाई अपनी खेती को तकनीकी तरह से करके एक उन्नत खेती करे और खुश हाल जीवन यापन करे और बताया कि सरकारी विद्यालय में बालिकाओं को वॉक्सिंग सेंटर का निर्माण हो जिससे देश की बालिकाएं आत्म निर्भर बने और बताया कि देश में सफाई कर्मचारी मंत्रालय बनना चाहिए और देश के सभी गरीब कमजोर वर्ग के लोगो के आयुष मान कार्ड बने ताकि सभी लोग अपना इलाज करा सके जिससे कोई भी इलाज को लेकर परेशान न हो सके और सभी ग्रामों के सरकारी अस्पतालो में दावा सेंटर बही बने हो जिससे किसी भी गरीब व्यक्ति को दावा को लेकर प्राइवेट दावा लेने नही जाना पड़े जिला अध्यक्ष रिंकू बाबू ने बताया कि हमारे ग्राम लभारी में खड़ंजा टूटे हुए है जिस पर जल भराव रहता है और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह देवेंद्र कुमार वैध व जिला उपाध्यक्ष नन्हे सक्सेना व योवा साथी सचिन मौर्या मनीष राजपूत श्रीमती सोनिया चौटाला बासु चौटाला व अन्य लोगों उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

