पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फातिमा रजा ने पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा की संस्था मदद- एक कारवां वेलफेयर सोसाइटी के नाम ₹25000 का सहयोग चेक दिया
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। पूर्व मंत्री व विधायक आबिद रज़ा और नगर पालिका अध्यक्षा फात्मा रज़ा ने पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा की फेसबुक पर गायों के चारा खत्म होने की पोस्ट देखकर गौमाता की सेवा हेतु पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा की संस्था मदद-एक कारवाँ वेल्फेयर सोसाइटी के नाम पर 25000 रुपये का सहयोग चेक से किया। पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा ने इस सहयोग के लिए पूर्व मंत्री व विधायक आबिद रज़ा तथा नगर पालिका अध्यक्षा फात्मा रज़ा का सहृदय आभार व्यक्त किया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

