रिसोली में दबंगों ने की लाईनमैन की पिटाई, रिपोर्ट ना लिखने पर बिल्सी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन अधिशासी अभियंता आफिस के बाहर धरने पर बैठे संविदा कर्मी

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बिजली संविदाकर्मी दुर्गेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह ने बिल्सी कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि गांव रिसोली में 12 जनवरी को वेबजह गांव के ही तीन लोगों ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिसमें उसके गंभीर चोटें आई हैं। बिल्सी पुलिस को तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज ना करने पर इकट्ठा हुए संविदाकर्मियों ने अधिशासी अभियंता आफिस के बाहर धरने पर बैठ गये। व पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। अधिशासी अभियंता ने कार्रवाई का भरोसा दिया तव वह घरने से उठे। दुर्गेश ने बताया कि वह निजामपुर का निवासी है व रिसोली सब स्टेशन पर तैनात हैं। 12 जनवरी को में पोल पर चढ़कर लाईन सही कर रहा था। उसी समय गांव का ही एक व्यक्ति अपने घर की बिजली सही करने की कहने लगा। मना करने पर गालियां देने लगा। रिसोली सब स्टेशन पर आकर उस व्यक्ति ने चार पांच अन्य लोगों के साथ मुझे लाठी डंडों से पीट दिया जिसमें मेरे गंभीर चोट आई। उसी दिन रिसोली चौकी पर शिकायत की मगर कोई कार्रवाई ना होने पर शाम को बिल्सी कोतवाली में तहरीर दी नतीजा वही। इससे नाराज संविदा कर्मी गुड्डू,पवन, रोहित, सतेन्द्र,अतेन्द,राम कुमार,आज अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!