….ग्रामीण क्षेत्रों में घरों की साफ सफाई कर नेयाज दिलाने के साथ साथ शिरीनी का वितरण
मुकीम अहमद अंसारी
मसौली बाराबंकी। हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज र0अ0 के कुल शरीफ व नौचंदी के मौके कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घरों की साफ सफाई कर नेयाज दिलाने के साथ साथ शिरीनी का वितरण किया गया।

वहीं कस्बे के छोटी बाजार स्थित हजरत सैयद वली शहीद र0अ0 के कुल के मौके पर लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से मटर चावल व शाम को रोटी दाल का लंगर होता रहा। जब कि मोहल्ला अहर के मैदान में मीठा जर्दा बनाकर घर घर शिरीनी का वितरण किया गया। जबकि सैयद अब्दूल्लाह शाह सैयद जलाल शहीद र0 अ0 सहित लगभग सभी मजारों पर कुल व नौचंदी के मद्देनजर काफी भीड़ लगी रही।अकीदत व एहतेराम के साथ लोगों ने नेयाज दिलाया। मिठाई चाट पकौड़ी खिलौनों सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें भी लगायी गयी। क्षेत्र में दरगाह व मजारों पर मेले जैसा माहोल बना रहा। खूब चहल पहल के साथ छोटे छोटे बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे।

