जांच में फर्जी निकला गोली मारने का मामला, पुलिस ने तीन को जेल भेजा

मुकीम अहमद अंसारी

आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में समझौते का दबाव बना के लिए रचा नाटक

बदायूं। बृहस्पतिवार को युवक को गोली मारने की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई थी। सूचना पर सीओ बिल्सी एवं एसओ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पता चला कि सूचना देने वाले युवक और उसके परिजनों के खिलाफ पूर्व में रिपोर्ट दर्ज है। दूसरे पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने के लिए फर्जी सूचना दी है। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन को जेल भेजा है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बघौल निवासी विकास मीणा ने यूपी-112 पर सूचना दी कि उन्हें नरैनी पुलिस चौकी के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया है। पुलिस ने मौका मुआयना किया कार के शीशे में छेद था। विकास के पांव में एड़ी के पास जख्म था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो मामला झूठा पाया गया।पता चला कि करियामई निवासी जगबीर सिंह की बेटी सपना से विकास का रिश्ता तय हुआ था। सपना ने 16 अगस्त 2023 को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में विकास और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में फैसले के लिए दबाव बनाने को यह नाटक किया गया है। पुलिस ने विकास और उसके भाई आकाश के अलावा कुंवरसेन को जेल भेजा है।

बरेली की क्राइम ब्रांच कर रही जांच
सपना ने मरने से पहले एक साथ कई वीडियो बनाए थे। इनमें उसने रो-रोकर मंगेतर विकास एवं उसके परिजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही थी। मृतिका के पिता जगवीर की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। परिजन स्थानीय पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे। इस पर जांच बरेली क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!