युवक ने 112 पर कॉल कर बताया,बदमाशों ने मुझे घेर लिया है…पुलिस पहुंची तो फंदे से लटका मिला शव
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला सालार में बृहस्पतिवार रात अगरपाल (28) का शव फंदे से लटका मिला। इससे कुछ देर पहले अगरपाल ने पुलिस को कॉल कर बताया था कि उसको बदमाशों ने घेर लिया है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना पुलिस का अनुमान है कि युवक ने शराब के नशे में आत्महत्या की है। मौके से शराब के खाली क्वार्टर भी बरामद हुए हैं।
एक नीम के पेड़ से अगरपाल का शव मफलर के फंदे से लटका मिला।
सूचना पर रात में ही इंस्पेक्टर रेनू सिंह और बाद में सीओ कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर पुलिस को शराब के खाली क्वार्टर पड़े मिले। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि युवक ने शराब के नशे में आत्महत्या की है। इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

