भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के तत्वाधान में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के तत्वाधान मे शनिवार को बांसा बड़ागांव मार्ग पर स्थित भाकियू के ब्लाक कार्यालय पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या मे लोगों ने पहुंचकर खिचड़ी का आनन्द लिया ।
खिचड़ी भोज में भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव उर्फ़ बब्लू ने कहा की मकर संक्रांति का पावन पर्व प्रमुख पावन पर्वों में एक है खिचड़ी भोज प्रेम व भाईचारे का प्रतीक है ऐसे कार्यक्रम होने से लोगों में आपसी भाईचारा प्रेम व सद्भाव संदेश जाता है। सामाजिक समरसता ऐसे आयोजनो का नितांत आवश्यक है आपसी बंधुत्व को बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन समाज में निरंतर होते रहना ही चाहिए। खिचड़ी भोज के आयोजक ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने खिचड़ी भोज मे शामिल पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन सिर्फ किसानो के हित की बात नही करती बल्कि किसानो के परिवार व देश समाज सबके लिए काम करती है परंपरागत चला आ रहा कि सह भोज समाज में एकजुट रहने का संदेश देता है।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन नसीर लाला, बंशीलाल, अर्पित सिंह राठौर, प्रधान गुलशन यादव ब्लाक महासचिव कबीर सरन यादव, अतीक अहमद, लाल बचन यादव, मनोज यादव, उदयराज यादव, गुड्डी, शीला, साबित्री, संजू नासिर अली, राजेश वर्मा सहित तमाम लोगो ने खिचड़ी का आनंद लिया। इसी क्रम मे ग्राम बड़ागांव के मोहल्ला नालीपार स्थित माता जी के मंदिर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या मे लोगो ने भोज मे शामिल हुए।

