बदायूँः 28 जनवरी। समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की मासिक वाहय रूप से निरीक्षण किया गया। डीईओ ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउसों में समस्त व्यवस्थाएओं को देखा।
जिलाधिकारी ने कार्यालय का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि पत्रावलियों को इंडेक्सिंग कर सुरक्षित किया जाए, साथ ही पटल पर वही पत्रावलियां रखी जाए, जिनका वर्तमान में प्रयोग किया जा रहा हो। कार्यालय के वेयरहाउसों की सफाई कराने हेतु सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, बदायू को निर्देशित किया गया। साथ ही निष्प्रयोज्य अभिलेखों को नियमानुसार ब्रीड आउट किया जाए।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

