बदायूँ : 29 जनवरी। पंचायती राज व्यवस्था की मूल भावना के अनुरूप जनपद में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत अनेकों कार्य कराए जा रहे हैं। विकासखंड सालारपुर की ग्राम पंचायत दहेमी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का कार्य संचालित हो गया है वही विकासखंड दातागंज की ग्राम पंचायत गनगोला में नवीन प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने हेतु जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अधिकारियों को उपयुक्त भूमि चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया है।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने शासन द्वारा ओडीएफ प्लस बनाए जाने हेतु चयनित जनपद की 539 ग्राम पंचायत में युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए कहा है। उन्होंने 28 जनवरी 2024 तक 105 ग्राम पंचायतों में व्यय की प्रगति शून्य रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चयनित सभी ग्राम पंचायतों में कार्य कराए जाएं तथा लक्ष्य को समय से प्राप्त किया जाए।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

