सहसवान। बदायूं विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 30 जनवरी 2024 से 13 फरवरी 2024 तक कुष्ठ रोग अभियान चलाया जाएगा सीएचसी प्रभारी डॉ प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने की शपथ ली गई i
शपथ के दौरान कहा गया कि हम घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे इसके साथ हम कुछ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और ना ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने देंगे। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे। आप सभी कलंक एवं भेदभाव के प्रति
शून्य सहिष्णुता के लिए भेदभाव का अंत करने सम्मान को गले लगाने की प्रतिज्ञा लेते हैं।
इस दौरान डॉक्टर सैयद अशफाक अली, डॉ आमिर अली, के बी चतुर्वेदी, वीर गौतम, शोएब खान, अरविंद पाठक, प्रदीप कुमार , शमशाद अली, साहित सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

