मसौली बाराबंकी। कस्बे के रहने वाले तथा वर्त्तमान मे श्रीनगर कश्मीर मे रह रहे मशहूर शख्सियत डॉक्टर शबीब रिज़वी का बीती शाम निधन हो गया।उनके निधन की खबर मिलने पर कस्बे मे शोक की लहर दौड़ गयी।आपको बताते चले कि ऊर्दू अदब की मशहूर शख्सियत और जैदनुर निवासी डॉक्टर शबीब रिज़वी जो श्रीनगर-कश्मीर मे रहते थे उनका बीती शाम लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है।उनके निधन की खबर जब जैदपुर कस्बे पहुंची तो उनके चाहने वालो मे शोक की लहर दौड़ गयी।कस्बा निवासी मकासिद मेहंदी मक्की जैदपुरी ने बताया कि डॉक्टर शबीब साहब के निधन से उर्दू और शायरी अदब का बड़ा नुकसान हुआ है।उन्होने बताया कि आपके बहुत से नौहे अंजुमन हुसैनी जैदपुर हर साल 4 शाबान के जुलूस मे पढ़ती है।उन्होने बताया कि आज उनकी मिट्टी श्रीनगर-कश्मीर मे होगी।वही डॉक्टर शबीब रिज़वी के निधन पर कस्बे के शायरो, समाजसेवियो सहित मौलाना तस्दीक हुसैन,डाक्टर अली मुस्तफा,रजा आबिद,अजमी रिज़वी,मौलाना फरोग,मौलाना बीजाद,मौलाना जौहर,अब्बास मोहम्मद,मौलाना जैगम,सईद जैदपुरी,अली गदीर एडवोकेट आदि लोगो ने गहरा दुख जताया है।
Related Posts

