समाजवादी पार्टी में संगठन की नवीन नियुक्तियों को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में रोष पनपता जा रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। समाजवादी पार्टी में संगठन की नवीन नियुक्तियों को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में रोष पनपता जा रहा है। युवा अपने पदों से इस्तीफा देकर आक्रोश जता रहे हैं। इसी क्रम में लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव राहुल यादव भीष्म ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। हांलाकि राहुल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल को प्रेषित त्यागपत्र में निजी व्यस्तता दर्शाई है। लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर संगठन की नवीन नियुक्तियों को लेकर नाराजगी प्रकट की है। युवाओं की नाराजगी को लेकर पार्टी में चर्चाओ का बाजार गर्म है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!