बाराबंकी, 13 फरवरी। जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार तथा पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों, सह केंद्र व्यवस्थापकों सहित अन्य सभी अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि जनपद में 17 एवं 18 फरवरी 2024 को पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा कराई जाएगी ,जिसमें जनपद बाराबंकी में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी प्रथम पाली में 10 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में 3 बजे से 5 बजे तक होगी, 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं । उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी समय से पहुंचकर प्रवेश ले ताकि परीक्षा में शामिल होने पर कोई समस्या ना हो, उन्होंने कहा कि आप लोगों ने अभी समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को जनपद में सकुशल संपन्न कराया है, उसी तरह से आप सभी लोग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं कर ले ।उन्होंने संबंधित एजेंसी से कहा कि सीसीटीवी कैमरा,फ्लेस्टिंग ,परीक्षार्थियों की फोटोग्राफी आदि के लिए मैनपावर की व्यवस्था करें । उन्होंने कहा कि कोषागार में डबल लाक पर प्रश्न पत्र रखवाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र में रहकर जो पुलिस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए निर्देशिका शासन द्वारा दी गई है उसी के अनुसार कराया जाए, उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक सहायक केंद्र व्यवस्थापक अंतरिक्षक आदि जो परीक्षा में कर्मचारी अधिकारी लगाए गए हैं उसकी बैठक परीक्षा से पूर्व अनिवार्य रूप से कराए। उन्होंने कहा कि केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के एक दिन पूर्व आवंटित परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर सीसीटीवी, सीटिंग प्लान, शौचालय, साफ सफाई, सैनिटाइजेशन व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्रधानाचार्य/ केंद्र अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित कर लें। साथ ही परीक्षा के दिन दोनों पालियो में केंद्र पर उपस्थित रहकर शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा संपादित कराएं। उन्होंने कहा कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के दिन प्रातः 7:00 बजे पहुंच कर परीक्षा केंद्र के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग, परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ व अन्य संचार संबंधी उपकर ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित कर दें। विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील रहे, इसका भी अनुश्रवण परीक्षा अवधि में करते रहें।
जिलाधिकारी ने कहा कि वाहनों के लिए रेलवे तथा परिवहन विभाग व्यवस्था सुनिश्चित करें इसमें सभी थानाध्यक्ष भी सतर्क रहकर कार्य करेंगे, उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जो दायित्व दिया गया है उसी के अनुसार परीक्षा को सकुशल व सुचितापूर्ण संपन्न कराना हम आपका दायित्व है। शासन के भी कड़े निर्देश है की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना है , जो शासन द्वारा निर्देशिका आप लोगों को परीक्षा संपन्न कराने के लिए उपलब्ध कराई गई है, उसका अच्छी तरह से अध्ययन कर के उसी के अनुसार परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करें, उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सावधानी पूर्वक प्रश्न पत्र लाने एवं ले जाने के लिए सतर्क दृष्टि से जो वाहन जाएगा। उसी के साथ चलकर परीक्षा केंद्रों तक जाएंगे तथा दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होने पर उसे कोषागार में लाकर उत्तर पुस्तिकाएं डबल लाक पर जमा कराएंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों,स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ,केंद्र व्यवस्थापकों एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं की परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न संपन्न कराना है । सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है, उन्होंने कहा की परीक्षा केंद्र के अंदर अगर कोई बात होती है तो उसके जिम्मेदार केंद्र व्यवस्थापक होंगे एवं परीक्षा केंद्र के गेट के पास अगर कोई समस्या आती है तो संबंधित तैनात पुलिस अधिकारी एवं उसके बाहर अगर कोई समस्या आती है तो संबंधित थानाध्यक्ष जिम्मेदार होगा। परीक्षा में लगे सभी अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि परीक्षा से संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप पर, जो परीक्षा को संपन्न कराने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं,उसको ग्रुप में डाला जाए जिसका सभी संबंधित अच्छी तरह से अध्ययन कर ले। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा को संपन्न करने के शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं उसके बारे में आप लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई है ,अगर कोई समस्या हो तो अवगत कराया जाए , जिसका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं 16 फरवरी तक प्रत्येक दशा में सभी परीक्षा केंद्रों में कर लेना है गेट में प्रॉपर तरीके से चेकिंग अवश्य कराई जाए ।कक्षा में कक्ष निरीक्षक लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा को संपन्न करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई भी फोटोकॉपी मशीन और साइबर कैफे इत्यादि दुकान नहीं खुली रहनी चाहिए । परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध वाहनों पर भी निगाहे रखें परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं जाएगी, यह आप सभी लोग सुनिश्चित कर लें।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओपी त्रिपाठी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों ,स्टेटिक मजिस्ट्रेटों केंद्र व्यवस्थापकों व सह केंद्र व्यवस्थापकों व परीक्षा में लगाए गए अधिकारियों कर्मचारियों को शासन द्वारा दिए गए निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी ।
बैठक में उप जिलाधिकारी श्री के डी शर्मा,उप जिलाधिकारी श्री चंद्रकांत, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी, पुलिस अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

