प्राकृतिक आपदाओं व ह्रदयरोग आदि के प्राथमिक उपचार की प्रयोगात्मक जानकारी दी

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। तहसील के सभागार में एनडीआरफ गाजियाबाद की 8वीं वाहिनी की टीम ने प्राकृतिक आपदाओं व ह्रदयरोग आदि के प्राथमिक उपचार की प्रयोगात्मक जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में मौजूद अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों द्वारा दर्शाए गए सभी उपायों को बारीकी से देखा। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एनडीआरफ के कमांडर पंकज जोशी के नेतृत्व में जवानों ने भूकंप, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं के वक्त बरती जाने वाली सावधानियों तथा बचाव में काम आने वाले उपकरणों की विस्तार से जानकारी दीं। शिविर में ह्रदयाघात के वक्त मरीज के प्राथमिक उपचार के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा टीम ने दुर्घटनाओं में घायल लोगों की ब्लीडिंग रोकने और अग्निकांड में झुलसे लोगों के प्राथमिक उपचार व बचाव की विस्तार से जानकारियां दीं। शिविर में एसडीएम कल्पना जायसवाल, तहसीलदार विजय कुमार, नायब तहसीलदार सृजन कुमार यादव, जहीर आलम, यशपाल सिंह, संदीप कुमार, शोभित, मोहित शर्मा, मारूफ अली, अब्दुल फराज, आदित्यकांत, बंटी, कुलदीप पाराशरी आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!