भारतीय जनता पार्टी बूथ अध्यक्ष की बैठक का आयोजित

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी बूथ अध्यक्ष की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पन्ना प्रमुख व बूथ स्तर मेहनत करने के साथ अधिक से अधिक नमो ऐप लोड कराने की बात कही गयी।
जानकारी के अनुसार जैदपुर के मोहल्ला संगत में शुक्रवार को अरूण रस्तोगी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्षों की बैठक की गयी । जिसका संचालन कस्बे के नामचिंह भाजपा नेता राजन बक्शोर‌ ने किया। वहीं मौजूद विधान सभा विस्तारक जानकी प्रसाद तिवारी ने पन्ना प्रमुख व बूथ के लोगों से बूथ स्तर पर ध्यान देने के साथ नमों ऐप को आधिक से अधिक लोड कराने की बात कही। जब कि तगातार लोगों से मिलकर पार्टी के लिये काम करने वाले नेता राजन बक्शोर‌ द्वारा जानकी प्रसाद तिवारी को फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया गया
इस अवसर पर सेक्टर संयोजक नेता राजन बक्शोर‌ ,कमल राजपूत ,राम मिलन,मासटर बलराम सिंह, राम सतीष मौर्या,सोनू निगम, सहित तमाम लोग मौजूद थे ‌

Don`t copy text!