हेल्थ ग्रुप बाराबंकी के तत्वाधान मे पंचायत भवन मे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के अंतर्गत बेरोजगार मेला के माध्यम से नव युवक एवं युवतियों को आत्मनिर्भर भारत की मुहिम में टिएन्स हेल्थ ग्रुप बाराबंकी के तत्वाधान मे पंचायत भवन मे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया ।
रोजगार मेले मे आये हुए समस्त अभ्यर्थियों को टिएन्स हेल्थ ग्रुप के संचालक डा. रामतीर्थ जनप्रेमी ने बताया कि जिला मुख्यालय बाराबंकी मे प्राकृतिक स्वास्थ्य देखभाल स्व चिकित्सक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जायेगा। प्रशिक्षण उपरांत समस्त प्रशिक्षकों को स्वास्थ्य के क्षेत्र मे रोजगार मुहैया कराया जायेगा।
टिएन्स हेल्थ ग्रुप टीम की तरफ से इकरार अंसारी इंचार्ज ए टी डी सी सेंटर बाराबंकी ने बताया कि आज देश मे बीमारी और बेरोजगारी की महामारी को नेस्नाबूद करने की नितांत जरूरत है।
उक्त कार्यक्रम के आयोजक प्रधान प्रतिनिधि बड़ागाँव नूर मोहम्मद ने आये हुए सभी अभ्यर्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया और कहा कि देश के नव जवानों की सबसे बड़ी बीमारी खाली जेब ही है। कार्यक्रम में सीत सिंह इंदा वर्मा,अंजली वर्मा, गीतांजली वर्मा एवं लगभग ४० लोगो ने प्रतिभाग किया।

Don`t copy text!