सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तान झंडा एवं आपत्तिजनक पोस्ट लगाए जाने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा अकाउंट धारक के विरुद्ध लिखाई नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम दुंदपुर निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तानी झंडा बा मुफ्ती सलमान अजहरी की सपोर्ट करता हुआ स्टेटस लगाए जाने की जानकारी मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हंगामा किया तथा पुलिस को प्रार्थना पत्र देखकर उपरोक्त युवक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने प्रार्थना पत्र पर सूचना प्रौद्योगिकी की धाराओं में अपराध पंजीकृत कर लिया l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बजरंग दल के सहसंयोजक ग्राम आसफपुर निवासी अनमोल शर्मा आदि ने पत्र में बताया सादिक हुसैन पुत्र शाहिद हुसैन निवासी दुंदपुर थाना फैजगंज बेहटा ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तानी झंडा व मुफ्ती सलमान अजहरी को सपोर्ट करता हुआ स्टेटस लगाया है जो देश के साथ गद्दारी है इससे हम सभी लोगों की भावनाओं को गहरा आघात लगा है तथा ऐसे देश विरोधी कार्य आने वाले सादिक हुसैन पुत्र शाहिद हुसैन के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करने की मांग की जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन धारा 505 (2) 67 में अपराध पंजीकृत कर लिया है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

