राजकीय पशु चिकित्सालय में डॉ मोहम्मद शारिक अली ने कार्यभार किया ग्रहण

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय सहसवान पर उसैहत राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात डॉ मोहम्मद शारिक अली को अतिरिक्त कार्य भार ग्रहण करने के निर्देशों के उपरांत डॉ मोहम्मद शारिक अली ने सहसवान राजकीय पशु चिकित्सालय का कार्यभार ग्रहण कर लिया l

ज्ञात रहे उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एन, एन शुक्ला को शासन द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पद पर प्रोन्नति दिए जाने के उपरांत उनका स्थानांतरण जनपद हापुड़ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पद पर करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए प्रोन्नति पद पर जाने से पूर्व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन, एन, शुक्ला द्वारा सहसवान राजकीय पशु चिकित्सालय का कार्यभार छोड़ते हुए जनपद हापुड़ में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया l डॉ एन एन शुक्ला के प्रोन्नति पद पर चले जाने से सहसवान राजकीय पशु चिकित्सालय का चिकित्सा अधिकारी पद रिक्त हो गया l
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निरंकार मलिक द्वारा डॉ मोहम्मद शारिक अली को सहसवान राजकीय पशु चिकित्सालय पद पर दिए गए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशों के उपरांत डॉ मोहम्मद शारिक अली ने कार्यभार ग्रहण कर लिया नवनियुक्त डॉ मोहम्मद शारिक अली ने कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप कार्य किया जाएगा किसी भी पशुपालक को पशुओं से संबंधित अगर कोई भी समस्या है तो वह मिलकर या फोन करके अपनी समस्या का निदान करा सकता है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं9719216984*

Don`t copy text!