कच्ची दीवार गिरने से 56 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव मे शनिवार की दोपहर एक कच्ची दीवार गिरने से एक 56 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते चले कि शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे ग्राम बड़ागांव के मोहल्ला नालीपार निवासी गुल्ले यादव उर्फ़ ब्रजमोहन की 56 वर्षीय पत्नी ज्ञानवती घर के सामने बनी कच्ची दीवार के निकट रखे उप्पल ( कंडे ) उठा रही थी कि अचानक दीवार भरभरा कर गिर गयी जिसके नीचे महिला दब गयी। तेज आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आनन फानन मे दीवार मे दबी महिला को निकाल कर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव ले गये। जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक राकेश यादव ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Don`t copy text!