बदायूं। बदायूं-मेरठ हाईवे पर मंगलवार रात टायर फटने से एक कैप्सूल डिवाइडर पर चढ़ गया। इसमें चालक हेल्पर बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब एक बजे चालक संदीप कैप्सूल लेकर शाहजहांपुर से सिकंदराबाद जा रहा था। मुजरिया थाना क्षेत्र में एसएस गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आई एक रोडवेज बस की साइड लग गई।जिससे कैप्सूल अनियंत्रित हो गया और उसका टायर फट गया, जिससे वह डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और कैप्सूल को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

