26 फरवरी को होगी जिला सैनिक बन्धु की बैठक

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ । जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमाण्डर पूरनमल ने अवगत कराया है कि जनपद बदायूँ के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/दिवगंत सैनिकों की विधवाओं को सूचित किया जाता है, कि उनके कल्याणकारी समस्त समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी महोदय, की अध्यक्षता में दिनाँक 26 फरवरी 2024 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार बदायूँ में होगी। उन्होंने कहा कि किसी भूतपूर्व सैनिक/दिवंगत सैनिकों की विधवाओं की कोई समस्या है तो वह अपना प्रार्थना-पत्र दो प्रतियों में लेकर उक्त बैठक में उपस्थित हो सकते हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!