मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली से ग्राम मुंजापुर जाने वाली सड़क के किनारे स्थित खारजे मे एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे पड़ा मिला मृतक थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसंडा का निवासी है तथा शराब का शौकीन था। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार की भोर शौच के लिए गये ग्रामीणों ने देखा कि मुंजापुर जाने वाली पक्की सड़क के किनारे खारजे मे 35 वर्षीय युवक का शव औन्धे मुँह पड़ा था जिसकी सूचना मसौली पुलिस को दी गयी मौक़े पर पहुंचे कस्बा प्रभारी अनिल कुमार सिंह उपनिरीक्षक विभूति द्विवेदी ने शव को खारजे से निकाल कर जमातलासी ली तो मृतक के पास से 5 रुपये की नमकीन के दो पैकेट व देशी शराब के दो खाली पाउच बरामद हुए। आसपास शव के शिनाख्त का प्रयास किया तथा सोशल मीडिया पर अज्ञात शव मिलने की सूचना फैलने पर मौक़े पर पहुंचे सुरसण्डा निवासी धर्मेन्द्र कनौजिया ने अपने भाई मीनू के रुप में पहचान की। मृतक के भाई धर्मेन्द्र ने बताया कि मीनू शराब का आदी था। जो अक्सर काम करने के लिए चला जाता था जिसकी जानकारी हम लोगों को नही देता था। मसौली पुलिस ने पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts

